Tuesday 25 April 2017

// // Leave a Comment

Popular Brands - मशहूर ब्रांड्स- APPLE Success Stories,

                                                                        एप्पल 
Image result for apple  photo

1943 में आईबीएम के चेयरमैन थॉमस वॉटसन ने कहा था की शायद दुनिया में पांच  कंप्यूटर बिक सकते है /उनके कहने का मतलब यह था की कंप्यूटर आम लोगों के काम का नहीं है। आईबीएम और इंटेल जैसी बड़ी कंपनियां मानती थी की कंप्यूटर को बड़े पैमाने पर बेचा नहीं जा सकता। लेकिन Steve Jobs स्टीव जॉब्स (1955-2011) और Steve Wozniak स्टीव वोजिन्याक (जन्म 1950) नामक दो फक्कड़ नौजवानों ने पर्सनल कंप्यूटर बना कर और बेच कर साबित कर दिया की कंप्यूटर आम लोगों के भी काम आ सकता है। उन्होंने जो नया ब्रांड शुरू किया उसका नाम एप्पल रखा। न्यूटन ने एप्पल (सेब ) को निचे गिरते हुए देखा। और गुरत्वाकर्षण  का नियम खोजा। कहा जाता है की इसका नाम एप्पल ऐसी वजह से रखा गया। एप्पल की शुरुआत जॉव्स के गैराज में हुई। शुरू में जॉव्स और वोजिन्याक के पास पैसे नहीं थे। इसके लिए जॉब्स ने अपनी फोकस्वैगन गाडी बेचीं। और वोजिन्याक ने एच.पी. कैलकुलेटर बेचा और तब कहीं जा कर 1,300 डॉलर की पूंजी का इंतजाम हुआ। इसके बाद उन्होंने ने सैंपल कंप्यूटर लेकर स्टोर मालिकों को रिझाने लगे। आखिरकार , एक स्टोर के मालिक ने उन्हें 50 कंप्यूटर का आर्डर दे दिया। दोनों मित्रों ने 25,000 हज़ार डॉलर का सामान उधार खरीदा। और गैरेज में एप्पल -वन कंप्यूटर बनाने लगे।1976 में एप्पल कंप्यूटर के संस्थापकों ने कमोडोर ,अटारी और एच. पी. जैसी दिग्गज कंपनियों से आग्रह किया की वे एक लाख डॉलर में एप्पल कंपनी को खरीद लें। शर्त सिर्फ इतनी -सी थी की कंपनी संस्थापकों को 36,000 डॉलर की तनख़्वाह  पर नौकरी भी दे। तीनों कंपनियों ने उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया। आज वे कंपनियां पछ्ता रही होंगी और सोच रही होंगी की काश  उन्होंने इतना सुनहरा अवसर न ठुकराया होता। इसके बाद पहले  साल सिर्फ 175 कंप्यूटर ही बिक पाए। इसके बाद दोनों मित्रों ने बहुत सुधार करके 1977 में एप्पल -2 उतारा। और उसके बाद एप्पल ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। 2010 में इसकी बिक्री 65.23 अरब डॉलर थी। और मुनाफा 14 अरब डॉलर था। दुनिया की कोई भी कंप्यूटर कंपनी प्रयोगशीलता के मामले में एप्पल से टक्कर नहीं ले सकती। एप्पल ने ग्राफिक्स और माउस बाजार में उतारे। जिनकी मदद से आम आदमी भी कंप्यूटर चला सकता है। 2001 में इसने आईपॉड नामक पोर्टेबल मीडिया प्लेयर का आविष्कार किया और अब तक यह 2 करोड से भी ज्यादा आईपॉड बेच चुकी है। और इसके बाद आई -फ़ोन ,आई-पॉड, आई-लाइफ और भी बहुत कुछ। और बाद में इसने संगीत और फ़ोन जैसे क्षेत्रों में झंडे गाड़े।

ऐसे और भी अच्छे- अच्छे आर्टिकल और Success Stories पढ़ने के लिए मेरे ब्लॉग
https://successmantralife.blogspot.in/को LIKE और SHARE जरूर करें दोस्तों.

0 comments:

Post a Comment