Showing posts with label Success Tips. Show all posts
Showing posts with label Success Tips. Show all posts

Tuesday, 18 April 2017

// // Leave a Comment

Success Tips-असफतला का डर


                                   असफतला का डर
Image result for asflta ka da rr  photos
एक दुखी आदमी रोज घर से मंदिर के लिए निकलता और बिना भगवन के दर्शन किये सीढ़ियों पर से ही लौट जाता. घर से निकलते समय चेहरे पर उदासी होती लेकिन लौटते वक़्त वह उत्साह और उम्मीद से भरा होता था. एक दिन पुजारी से रहा नहीं गया और पूछ लिए कि हर कोई यहाँ भगवान से मांगने आता है लेकिन आप बिना मांगे  लौट जाते है, वह भी ख़ुशी-ख़ुशी, उस आदमी ने जवाब दिया, "अभी मैं मुश्किल दौर से गुजर रहा हूँ. जब सफलता का स्वाद चखने का मौका मिल जाये, तब ईश्वर को धन्यवाद देने अन्दर आऊंगा.
 यह जवाब किसी को भी हैरान कर सकता है लेकिन इस जवाब में उसके आत्मविश्वास की झलक मिलती है. उसे लगता है कि मांगने वाला आदमी हमेशा कमजोत होता है. हम मांगते तभी जब हम असहाय हो जाते है.जब हमारा आत्मविश्वास डगमगा जाता है.अनुभव बताता है की मुश्किलें नही होती तो आगे का रास्ता खोजना आसान नहीं होता. रॉबर्ट एच. शुलर ने तो इससे भी आगे जाकर कहा है कि "मुश्किलें हमेशा हारती है, संघर्ष करने वाले जीतते है." यह संघर्ष ही है जो हमें उठ खड़े होने के लिए तैयार करता है.तब यह मायने नहीं रखता कि कोई कितनी बार गिरा है, मायने यह बात रखती है गिर कर कितनी बार खड़े हुए है.मगर हममें से बहुत लोगों के साथ यह समस्या है एक बार किसी काम में असफल हो जाने के बाद हम यह मान लेते है की सफल होना हमारे बस की बात नहीं है. और हम अपनी ज़िंदगी दुख और तकलीफों में गुजार देते है. एक बार थॉमस अल्वा एडीसन दो सहयोगियों ने निराशा भरे स्वर में कहा की हम 700 प्रयोग कर चुके है लेकिन असफलता ही हाथ लगी है. एडिसन ने जवाब दिया, "कौन कहता है की हम 700 असफल प्रयोग कर चुके है, हमने तो 700 ऐसी चीजें ढूंढ ली जिससे हमें पता चल गया है कि इन चीज़ों से हम बल्ब नहीं बन सकता है." ऐसा सकरात्मक और आत्मविश्वास हमारे अंदर भी होना चाहिए आपको बस एक डर को अपने मन से निकलना है और वो है असफलता का डर. इसी डर के कारण हम सफल होने के रास्ते ढूंढ नहीं पाते है.जिस दिन आप ने इस डर को जीत लिया,आप सफल हो जायेंगे.दोस्तों सफलता का शुरुआती बिंदु असफलता ही है. अगर आप असफल नहीं होते तो आप सफल भी नहीं हो सकते है.
दोस्तों आप को मेरी ये पोस्ट कैसी लगी.मुझे पूरी उम्मीद है मेरी ये पोस्ट आप के लिए Helpful होगी.ऐसी और भी अच्छी अच्छी पोस्ट पढ़ने के लिए मेरे ब्लॉग https://successmantralife.blogspot.in/को Like और Share जरूर करें. दोस्तों ताकि मै आप के लिए अच्छी-अच्छी और लाभदायक पोस्ट करता रहूं 
Read More

Saturday, 15 April 2017

// // Leave a Comment

Success Tips -किस्मत -Luck

कामयाबी कोशिश से मिलती है

Image result for luck photo
एक आदमी ने एक घोडा खरीदा, और एक बड़ी सी तख्ती लगा कर उसे घुड़शाला में खड़ा कर दिया. तख्ती पर लिखा हुआ था, " दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला घोडा" घोड़े के मलिक ने ना तो घोड़े से अभ्यास करवाया, और न ही उसे चुस्त-दुरस्त रखने के लिए प्रशिक्षित किया. उसने घोड़े को एक रेस में दौड़ाया, जिसमें वह आखिरी नंबर पर रहा.घोड़े के मालिक ने तुरंत तख्ती बदल दी, और घोड़े पर एक नयी तख्ती लगा दी, जिस पर लिखा था, "घोड़े क लिए सबसे तेज दुनिया". लोग अपनी आलसीपन, या जरूरी चीजों को न करने की वजह से नाकामयाब होते है और दोष किस्मत को देते है.
Mark Andrew Spitz  ने तैराकी में 1972 में 7 गोल्ड मैडल जीते.वहां पर पत्रकार भी थे. किसी पत्रकार ने कहा, "आज भाग्य ने आप का पूरा साथ दिया और  ये आप का भाग्यशाली दिन है" ये सुनकर Mark Andrew Spitz  को बहुत बुरा लगा. Mark Andrew Spitz  ने पत्रकार को बुलाया और कहा, इधर आओ,मैं, तुम्हें बताता हूँ, भाग्य ने मेरा कितना साथ दिया. मैं 1968 में Maxico  में था, वहां मैंने 3 गोल्ड मैडल जीते. मैंने Maxico से Munich में 4 साल तक 10,000 हज़ार घंटे प्रैक्टिस की. हर रोज 8 घंटे पानी में तैराकी की प्रैक्टिस की.आप 8 घंटे पानी में बैठ कर देखिये आपका शरीर सिकुड़ जायेगा. और आप भाग्य की बात करते है. 

दोस्तों असफल लोगों का सबसे पसंदीदा जो शब्द है, वो है किस्मत .जिसके सहारे वो अपनी ज़िंदगी को जीते है.जिंदगी में थोड़ी भी परेशानी या कठिनाई आती है तो वो अपनी किस्मत को दोष देने लग जाते है. उनका मानना होता है की किस्मत के बिना किसी को कुछ नही मिलता है.  (Success Tips-असफलता का कारण  ) जब असफल लोग किसी काम में असफल हो जाते है तो वो अपनी इस हार का किस्मत को दोष देते है. वो दुनिया और खुद को किस्मत का नाम ले कर झूठे दिलासे देते है.जबकि उनकी असफलता में सिर्फ और सिर्फ उन्हीं का दोष होता है. दोस्तों हम लोग अपनी किस्मत को दोष देते रहते है. पहले मैं भी किस्मत को ही दोष देता था. पर मेरे गुरु Sandeep Maheshwari  सर जिन्हों ने मेरे इस किस्मत शब्द की परिभाषा ही बदल दी.दोस्तों हम मेहनत करने से जायदा किस्मत पर ज्यादा विश्वास करते है.हम सोचते है की भगवन कहीं से हमें पैसों से भरा बैग हमारे घर में गिरा दे हम रातों रात अमीर बन जाएं.दोस्तों किस्मत लायक लोगों पर ही मेहरबान होती है. ये वो लोग होते है जो किस्मत से ज्यादा मेहनत पर जोर देते है,अगर हमारे अंदर कभी न हार मानने वाला नजरिया हो तो हम किस्मत को बदल सकते है.दोस्तों भाग्य को अपना काम करने दीजिये और आप अपना काम कीजिये. दोस्तों आप अपनी मेहनत से अपनी किस्मत बदल सकते है.

Success Tips in Hindi- कूड़ा के ढेर वाली सोच

दोस्तों आप को मेरी ये पोस्ट कैसी लगी.मुझे पूरी उम्मीद है मेरी ये पोस्ट आप के लिए Helpful होगी.ऐसी और भी अच्छी अच्छी पोस्ट पढ़ने के लिए मेरे ब्लॉग https://successmantralife.blogspot.in/को Like और Share जरूर करें. दोस्तों ताकि मै आप के लिए अच्छी-अच्छी और लाभदायक पोस्ट करता रहूं
Read More