Friday 19 May 2017

// // Leave a Comment

Inspirational stories,-प्रेरक कहानियाँ- युवाओं के लिए एक खास सन्देश

                               युवाओं के लिए एक खास सन्देश

युवाओं के लिए एक खास सन्देश
युवाओं के लिए एक खास सन्देश
प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा एक मनोवैज्ञानिक एक मनोरोग हस्पताल का भ्रमण का रहा था। हस्पताल का एक डॉक्टर उसे वहां घुमा रहा था।  उसने एक कोने में कुर्सी पर आगे -पीछे झूलते एक मनोरोगी को उत्तेजित भाव से "शालू ,शालू, शालू..... "बुदबुदाते हुए पाया।
"इस व्यक्ति को क्या हुआ है , जो ऐसे यहाँ लाना पड़ा ?" मनोवैज्ञानिक ने डॉक्टर से पूछा।
" यह एक बहुत करुणा कहानी है ," डॉक्टर ने बताया। यह व्यक्ति शालू नामक एक लड़की से बहुत प्यार करता था ,जिसने इसे धोखा दिया।
मनोवैज्ञानिक ने चलते -चलते यह निष्कर्ष निकाला की प्रेम में विफलता पागलपन की वजह हो सकती है।
हस्पताल के एक दूसरे हिस्से में डॉक्टर और उसके साथी को एक दूसरा मनोरोगी मिला ,जो अपना सिर को    बार -बार दीवार से टकरा रहा था और "शालू ,शालू,शालू.....  कहकर रो रहा था।
मनोवैज्ञानिक हैरत में पड़ गया और बोला   "बेचारा,  शालू का एक और मारा।  मैं अनुमान करता हूँ की निश्चय  ही वह बहुत सूंदर रही होगी और उसने बहुतों को छला होगा। "
डॉक्टर ने उत्तर दिया ..."नहीं ,इस बार आप गलत निष्कर्ष पर है। दरअसल ,यही वह व्यक्ति है ,जिसने शालू से शादी की थी। "

दोस्तों ,आप को चाहिए की  कहानी पर खास तौर से गौर करें। किशोरवस्था में किसी से प्यार हो जाना स्वभाविक है। किन्तु ,यदि उससे शादी नहीं हो पाए ,तो कयामत नहीं आ जाएगी। जीवन में रोमांस और विवाह से आगे भी बहुत कुछ है। प्यार में धोखा मिल जाने का का मतलब ये नहीं है की आप अपनी ज़िंदगी को बर्बाद कर लो। आपके के पास आपका परिवार  भी है।आप के दोस्त भी है ,आप के  माँ -बाप भी है जिन्होंने आप को जन्म दिया है।
 इन्हें  भी पढ़ें :-
1-  प्रेरक प्रसंग कहानियाँ -अब्राहम लिंकन
2- प्रेरक प्रसंग कहानियाँ-आस्था+अविश्वसनीय कारनामे

ऐसे और भी अच्छे- अच्छे आर्टिकल और Inspirational stories  पढ़ने के लिए मेरे ब्लॉग
https://successmantralife.blogspot.in/   को LIKE और SHARE जरूर करें दोस्तों.और Comment BOX में Comment कर के बताएं आप ये कहानी कैसी लगी।

0 comments:

Post a Comment