Saturday 3 June 2017

// // Leave a Comment

Hindi Moral Stories- शिक्षाप्रद कहानी 3 भैंसे और एक शेर

                                      तीन भैंसे  और एक शेर

Buffalo and Lion
 Buffalo And Lion

एक समय की बात है ,तीन भैंसे गहरे मित्र थे। वे एक साथ रहते ,चरते और खेलते थे। उसी क्षेत्र में एक शेर भी रहता था, जो बैलों को मारकर खा जाना चाहता था। कई बार वह आक्रमण कर चूका जाता था , मगर हर बार वे तीनों सिर बाहर करके त्रिकोण -सा घेरा बना लेते थे तथा अपने तेज और मजबूत सींगों से अपनी सुरक्षा करते थे और भैंसे शेर को भगा देते थे।  शेर दूर बैठकर  उन्हें देखता और उनका शिकार करने का उपाय सोचता। उसे एक विचार आया। उसने यह बात फैला दी की कोई  भैंसा शेष दो मित्रों को धोखा दे रहा है। अफवाह की झूठी बातें भैंसों तक भी पहुंच गयी। उन्होंने जानना चाहा की धोखा देने वाला कौन है ?  बस ,संदेह मन में प्रवेश कर गया। वे झगड़ा कर बैठे।
फिर उन्होंने साथ -साथ चरना बंद कर दिया। मैदान के अलग -अलग कोनो पर  चरने लगे। इसी सुनहरे अवसर की प्रतीक्षा शेर को थी। एक अकेले भैंसे पर हमला करना शेर के लिए आसान हो गया। कुछ ही माह में अलग -थलग पड़े भैंसों को एक -एक कर मारकर वह खा गया। आखिरकार उनके झगडे और संदेह ने ही उन्हें मार डाला।
Hindi Stories- शिक्षाप्रद कहानी- बेटा ,यह आपके हाथों में है


शिक्षा : एकता शक्ति है , संदेह पतन का कारण 

ऐसे और भी अच्छे- अच्छे आर्टिकल और कहानियां पढ़ने के लिए मेरे ब्लॉग
https://successmantralife.blogspot.in/को LIKE और SHARE जरूर करें दोस्तों.

0 comments:

Post a Comment