Thursday 8 June 2017

// // Leave a Comment

Hindi Moral Stories- शिक्षाप्रद कहानी- राजा शेर की सत्यता

                                       राजा शेर की सत्यता 

proud Lion
proud Lion

एक शेर का शावक युवा हो गया। तब उसने जाना की शेर जंगल का राजा होता है। उसने इसकी सत्यता जाननी -परखनी चाही। वह अपने गुफा से निकला ,गरजा और भागते हुए जानवरों को देख कर खुश हो गया। वह आगे बढ़ा। वह एक बंदर से मिला। युवा शेर ने पूछा , " जंगल का राजा कौन है ?"
"शेर महाराज। " बंदर ने सीधा उत्तर दिया।
कुछ गज आगे चलने पर एक भालू मिला। युवा शेर ने उससे पूछा "जंगल का राजा कौन है ?"
"शेर  महाराज। " भालू का उत्तर स्पष्ट था।
युवा शेर बहुत खुश हो कर आगे बढ़ा।  उसे हिरण और घोड़े मिले। युवा शेर का सवाल भी वही था उसे उत्तर भी वही मिला।  अब युवा शेर में घमंड आ गया था। की वो ही सच में जंगल का राजा है और उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।
आगे जा कर उसे मिला हाथी ,युवा शेर ने उसे पुकारा , मगर हाथी हिला नहीं।  युवा शेर ने फिर पुकारा ,गरजा भी ,मगर हाथी पर कोई असर नहीं हुआ। वह हाथी के पास गया और जोर से पूछा , जंगल का राजा कौन है ?"
 हाथी घुमा ,सूंड से युवा शेर को पकड़ा और दूर फेंक दिया। युवा शेर को चोट जरूर आयी ,मगर युवा शेर बोला , " अगर उत्तर नहीं जानते , तब वही कहो न ! गुस्सा क्यों करते हो ?
यह कहकर युवा शेर उठा और वहां से दूर चला गया।

शिक्षा : घमंडी का सिर नीचा जरूर होता है। 

 इन्हें भी पढ़ें :-




ऐसे और भी अच्छे- अच्छे आर्टिकल और कहानियां पढ़ने के लिए मेरे ब्लॉग
https://successmantralife.blogspot.in/को LIKE और SHARE जरूर करें दोस्तों.

0 comments:

Post a Comment