Monday 12 June 2017

// // Leave a Comment

Success Tips- ये आदतें अपनाएं आप को सफल होने से कोई नहीं रोक सकता



Your future is dependent on your habits

दोस्तों , मुझे  पता है की आप सफल होना चाहते हो। जो व्यक्ति व्यपार या किसी भी क्षेत्र में सफल होना चाहता है तो उसे आदतों की शक्ति और बल का पता होना चाहिए। उसे उन आदतों को जल्दी से छोड़ देना चाहिए जो उसकी ज़िंदगी खराब  कर सकती है। हमें चाहिए की हमें ऐसी आदतों को विकसित करने की आदत डालें जो हमें हमारी सफलता तक ले जाये। मनोवैज्ञानिक हमें बताते है की  90  प्रतिशत तक हमारे आचरण के पीछे हमारी आदतों का हाथ होता है। समय के साथ -साथ हम जाने -अनजाने  ऐसी आदतें विकसित कर लेते है जो यह तय करती है की हम अमीरी हों या  गरीबी हों , सफल हों या असफल हों। जो भी आप ने आदतें बनाई है वो आप को आपके नतीजे दिखाती है। दोस्तों ,सफल लोग यूँ ही टहलते या बेमतलब बहते हुए  चोटी पर नहीं पहुंचते हैै। सफलता कुछ खास ,सीधी -सरल आदतों को , जो हमेशा सफलता की ओर ले जाती है। समझने और पुरे मन से उन पर अमल करने का मामला है। नकरात्मक आदतें नकरात्मक नतीजे पैदा करती है और सकरात्मक आदतें सकरात्मक नतीजे पैदा करती है। अगर आप भी सफल लोगों की तरह बेहतर ज़िंदगी जीना चाहते है तो मैं आप को सफल हासिल करने की आदतें बताता हूँ जिन्हें अगर आप अपनी ज़िंदगी में शामिल कर लेंगे तो आप की सफलता तय है। 

1 .         सुबह जल्दी उठना -  दोस्तों , सभी सफल लोग सुबह जल्दी उठ जाते है। और सुबह जल्दी उठ कर वे अपने पुरे दिन को कैसे बिताना है वो तय करते है जिससे उनका बहुत समय बच जाता है। एक दिन मैंने एक दोस्त को  बोला की जल्दी उठ जाने से हम सफल हो सकते है। तो मेरे दोस्त ने मुझे बोला अच्छा अगर सुबह जल्दी उठ कर सफल हो सकते है तो ये अखबार वाला और दूध वाला क्यों सफल नहीं हुए क्यों ये अपनी ज़िंदगी ऐसे जी रहे है। उसकी ये बात सुन कर मैं भी चुप गया। क्योंकि मुझे उसके सवाल का जवाब नहीं पता था। पर अब मुझे पता चल गया है की वे सफल क्यों नहीं हुए क्योंकि वे कोई भी एक आदत ऐसी नहीं डाल रहे थे जो की सफल लोग डालते है उसके बारे में आप को आगे बता रहा हूँ। 

2 .       मैडिटेशन करना -  मैडिटेशन के बारे में जितना बोलूं उतना ही काम होगा। मैडिटेशन के बहुत ही ज्यादा फायदे है। सफल लोग मैडिटेशन के सहारे अपना हर काम पुरे ध्यान व एकाग्रता से करते है। और दिन भर काम कर के जो तनाव होता है उसे मैडिटेशन कर के दूर कर लेते है। अगर आप अपनी ज़िंदगी बदलना चाहते है तो आप को मैडिटेशन करना शुरू कर दें।

3 .      किताबें पढ़ना -  सफलता पाने में किताबों का बहुत बड़ा योगदान होता है। इस से अच्छा दोस्त आप को कंही नहीं मिलेगा।आप सफल लोगों द्वारा लिखी गयी किताबें पढ़ें।  बिल गेट्स दुनिया के सबसे सफल  इंसानों में से एक है। उनके पास इतना पैसा है उनके आने वाली पीढ़ियां बड़े आराम से अपनी ज़िंदगी जी सकते है। वो भी किताबें पढ़ते है। और ज्ञान हासिल करते रहते है। इतना सफल इंसान अगर किताबें पढता है तो आप क्यों नहीं पढ़ते।ऐसी किताबें खरीदें और पढ़ें जो आप की ज़िंदगी बदल दें। और आज तो फ्लिपकार्ट और ऐमज़ॉन जैसी वेबसाइट आ गयी है जिनसे हमें घर बैठे ही मोटिवेशन किताबें मिल सकती है।


4 .        कल्पना शक्ति का प्रयोग करना :-  दोस्तों , सफल लोगों का रहस्य यही है। वो अपनी कल्पनाशक्ति का प्रयोग करते है और अपने मनचाहे लक्ष्य पा लेते है। अगर आप सफल होना चाहते है तो आप जो अपनी ज़िंदगी में पाना चाहते है ,गाडी ,मकान ,पैसा ,नौकरी ,जीवनसाथी। आप जिस भी फील्ड में सफल होना चाहते है आप अपनी कल्पनाशक्ति सहारे आप वो सब पा सकते है जो आप चाहते है। आप को कल्पना करनी होगी की आप के पास वो चीज़ है जो आप पाना  चाहते है। और ये शक्ति आप को आपके लक्ष्य तक पहुंचा देगी।
 5  .      अपने लक्ष्यों को लिखित में रखें - दोस्तों अगर आप अपने लक्ष्यों को लिख कर रखना शुरू कर देते है तो भी सफल लोगों की श्रेणी में आ गए है। सभी सफल लोग अपने लक्ष्यों को लिख कर रखते है। लिखित लक्ष्य रखने का ये फायदा होता है की हमें अपना लक्ष्य याद रहता है। और हम उसकी दिशा में  कदम बढ़ते रहते है। आप भी  अपने लक्ष्यों को लिख लें और हो सके तो हर रोज रात को सोने जाने से पहले और सुबह उठाते ही अपने लक्ष्यों को पढ़ें।
6  .     अपने पुरे दिन की योजना बनाना :-  सफल लोग अपने पुरे दिन की योजना बनाते है जिसके कारण वे  काम अच्छे तरीके से कर लेते है। और अगर आप भी अपने पुरे दिन की योजना बना लें तो आप भी अपने दिन को अच्छे तरीके से जी सकते है /अपने पुरे दिन की योजना आप रात को सोने से पहले ही बना लें तो सब से अच्छा रहेगा। इससे आप अगले दिन बिना किसी परेशानी के अपने दिन की शुरुआत करेंगे। क्योंक आप को पता होगा की मुझे क्या करना है और क्या नहीं। 


इन्हें भी पढ़ें :-

Success Tips- Asflta ka karran -असफलता का कारण 

Success Tips in Hindi- कूड़े के ढेर वाली सोच

Success Tips in Hindi, -अपनी ज़िंदगी की 100 % जिम्मेदारी लीजिये


 दोस्तों आप को मेरी ये पोस्ट कैसी लगी.मुझे पूरी उम्मीद है मेरी ये पोस्ट आप के लिए Helpful होगी.ऐसी और भी अच्छी अच्छी पोस्ट पढ़ने के लिए मेरे ब्लॉग https://successmantralife.blogspot.in/को Like और Share जरूर करें. दोस्तों ताकि मै आप के लिए अच्छी-अच्छी और लाभदायक पोस्ट करता रहूं 

0 comments:

Post a Comment